फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi left for Aligarh from Bulandshahr

Bharat Jodo Nyay Yatra: जनता से नहीं मिले, न ही राहुल ने दिया कोई संदेश, बुलंदशहर में लोगों के हाथ लगी मायूसी

Sun, 25 Feb 2024 10:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 Feb 2024 10:40 AM IST
सार

राहुल गांधी बुलंदशहर में विश्राम स्थल पर ही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। उसके बाद काफिले के रूप में निकले जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े रहे, लेकिन उनके काफिले के नहीं रुकने से उन्हें भी मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi left for Aligarh from Bulandshahr
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी 13 घंटे 35 मिनट तक बुलंदशहर में रहे, लेकिन इस बीच में वह जनता से नहीं मिले, न ही कोई संदेश दिया। विश्राम करने के बाद दोनों सुबह 9 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


राहुल गांधी विश्राम स्थल पर ही कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले। उसके बाद काफिले के रूप में निकले जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े रहे, लेकिन उनके काफिले के नहीं रुकने से उन्हें भी मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन


अलीगढ़ से हाथरस आएगी यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहले अलीगढ़, उसके बाद हाथरस पहुंचेगी। यात्रा हाथरस जिले में सासनी, हाथरस और सादाबाद में जाएगी। जहां पर राहुल गांधी का रोड शो है। वहां के बाद आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सांसद व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी अपनी छोटी जीप में होंगे। उनके साथ कार्यकर्ता भी होंगे। सबसे पहले वह सासनी पहुंचेगे। यहां शहीद पार्क सासनी पर उनका स्वागत होगा। इसके बाद वह शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड पर पहुचेंगे। यहां से दोनों नेता चौ. चरण सिंह पार्क सादाबाद पहुचेंगे। चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद बेदई सादाबाद में मध्याहन भोजन होगा। वहां से यात्रा आगरा के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed