फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bhagat singh jayanti

श्रद्धा से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bhagat singh jayanti
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व शिक्षक। - फोटो : BULANDSHAHR
श्रद्धा से मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। भगत सिंह की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया गया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाजसेवी अक्षय प्रताप सिंह और डॉ. कमल किशोर भारद्वाज ने काव्य पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनीता भारद्वाज ने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। उनके सपनों को साकार करते हुए देश प्रेम रूपी ज्वाला को हमेशा अपने दिल में जगाए रहना चाहिए। शिक्षिका डॉ. दीपमाला शर्मा ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. निरुपमा ओझा ने किया। इस दौरान शशी सिंह, ललिता सिंह, नम्रता, मंजू राजौरा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। दूसरी ओर पूर्व सैनिकाें ने काला आम पहुंचकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बुलंदशहर इकाई के पदाधिकारी कैप्टन सीपी सिंह, सूबेदार मेजर देवेंद्र सिंह, सूबेदार रोहताश, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सूबेदार धर्मराज, सूबेदार राजकुमार, हवलदार योगिंद्र सिंह और हवलदार देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed