{"_id":"5848674f4f1c1be159449b99","slug":"bench-made-the-three-hour-toll-free-on-demand-by-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच की मांग पर वकीलों ने कराया तीन घंटे टोल फ्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच की मांग पर वकीलों ने कराया तीन घंटे टोल फ्री
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
toll tax
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में बुधवार को केंद्रीय संघर्ष समिति ने दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सिवाया टोल प्लाजा फ्री करा दिया। टोल प्रबंधन के विरोध करने पर उनकी वकीलों से तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
तीन बजे से पहले टोल चलाने पर बूथों के बूम तोड़ दिए गए। जिससे टकराव होते बचापूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी और काफी संख्या में वकील टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से पहले ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने टोल की सभी लेनों पर हाईकोर्ट बेंच की मांग से संबंधित स्टीकर लगाते हुए टोल टैक्स नहीं लेने दिया। समिति के चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट एवं संयोजक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले 40 साल से वेस्ट यूपी में बेंच की मांग के लिए वकील संघर्ष कर रहे ह
विज्ञापन
लेकिन अभी तक बेंच नहीं दी गई है। प्रदर्शन में मेरठ, बागपत, शामली, गाजियाबाद, कैराना, मुजफ्फरनगर, हापुड़, अमरोहा आदि कचहरी के वकील शामिल थे। इस बीच दोपहर तीन बजे से पांच मिनट पहले जब टोल वसूली शुरू की गई
तो वकील भड़क गए और कई बूथों के बूम तोड़कर टोल फिर फ्री करा दिया। इस प्रदर्शन को भारतीय किसान आंदोलन ने समर्थन दिया।