फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bank will be closed for four days

कल के बाद लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bank will be closed for four days
कल के बाद लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
विज्ञापन

बुलंदशहर। आपको बैंक संबंधी कार्य है तो कल शुक्रवार को निपटा लें, अन्यथा शनिवार से चार दिन तक बैंक लगातार बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को एटीएम के भरोसे रहना महंगा पड़ सकता है। शनिवार व रविवार को अवकाश तो सोमवार व मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल रहेगी।

मार्च माह में बैंकों में क्लोजिंग का काम होने के साथ ही महाशिवरात्रि और होली का त्योहार भी है। ऐसे में बैंकों में लेनदेन अधिक होगा। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। इसके बाद शुक्रवार को बैंक खुलेंगे। शुक्रवार को खाताधारक बैंक संबंधी अपने कामकाज निपटा सकते हैं। 13 मार्च को माह का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के विरोध में दो दिन की हड़ताल रहेगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जिला संयोजक विक्रम सिंह राघव सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च को बैंक बंद कर कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय गांधी ने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार व रविवार अवकाश और बैंकों के निजीकरण को लेकर सोमवार व मंगलवार को बैंककर्मियों की हड़ताल हो सकती है। अवकाश से पूर्व सभी एटीएम को पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed