फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ban on learning license till 14 August

14 अगस्त तक लर्निंग लाइसेंस पर लगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ban on learning license till 14 August
14 अगस्त तक लर्निंग लाइसेंस पर लगी रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर एक बार फिर रोक लगा दी है। फिलहाल 14 अगस्त तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है। स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों को विभाग मोबाइल पर मैसेज भेजकर अगले स्लॉट की सूचना देगा, जिससे अभ्यर्थी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े और संबंधित को आसानी से टेस्ट के लिए तिथि मिल जाए।

प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी कार्यालयों में अफसर से लेकर बाबुओं के संक्रमित मिलने पर शासन ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के बनाने की प्रक्रिया पर दोबारा रोक लगाई गई हैं। जिससे पूर्व में स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों को अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया का इंतजार करना होगा। वहीं, विभाग आवेदकों को परेशानियों से बचाने के लिए स्लॉट की तिथि का मैसेज मोबाइल पर पहुंचाएगा। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब 14 अगस्त तक लर्निंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी गई हैं। इस अवधि में जिन अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक किया था, उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचित किया जा रहा हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस अवधि में स्लॉट बुक किया था, उनका आगामी माह में टेस्ट लिया जाएगा। 14 अगस्त तक प्रक्रिया बंद रखने के संबंध में शासनादेश प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed