फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bal Vatikas will be run in 103 closed schools

Bulandshahar News: बंद हुए 103 स्कूलों में संचालित होंगी बाल वाटिकाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को अब नए रूप में उपयोग में लाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 103 बंद हो चुके विद्यालयों को अब पुनः उपयोग में लाया जाएगा। इनमें बाल वाटिका व आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों व बाल विकास अधिकारी की संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसने प्रत्येक विकास खंड में बंद विद्यालयों का स्थलीय सर्वेक्षण किया। स्कूलों की मैपिंग और मूल्यांकन के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि अब बंद हो चुके विद्यालयों में बाल वाटिका व आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र को बंद विद्यालयों में स्थानांतरित करने के लिए यह आवश्यक है कि वह केंद्र उस विद्यालय से 500 मीटर की परिधि में आता हो। इससे बच्चों व अभिभावकों को सुविधा मिलेगी। जिन विद्यालयों में यह मानक पूरा नहीं हो सका, वहां बाल वाटिका संचालित की जाएगी। इससे न केवल इन भवनों का पुनः उपयोग संभव होगा, बल्कि छोटे बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा के द्वार भी खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed