फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bakrid

2500 पुलिसकर्मियों की निगरानी में हुई ईद की नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
bakrid
2500 पुलिसकर्मियों की निगरानी में हुई ईद की नमाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। बकरीद का त्योहार जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों की निगरानी के बीच 350 से अधिक स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। दिनभर अधिकारी, पुलिस पिकेट, फैंटम बाइक विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करते रहे। डीएम-एसएसपी ने अंसारी रोड चौराहे पर शिविर लगाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
रविवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी के निर्देशन में 2500 पुलिसकर्मियों को ईदगाह, और मस्जिद समेत विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था। आठ जोन में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम, जबकि 28 सर्किल में संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था। डीएम-एसएसपी ने ईद की नमाज से पहले नगर के ईदगाह और जामा मस्जिद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सुबह 7.30 बजे ईदगाह में शहरकाजी जैनुअल आबिदीन ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी। शहरकाजी ने लोगों से अपील की कि किसी भी हाल में नियत स्थान से अलग कुर्बानी न करें। पशुओं के अवशेषों को भी खुले में फेंकने के बजाए नियत स्थान पर फेंकें, ताकि किसी भी व्य क्ति की भावनाएं आहत न हों।
विज्ञापन

यहां अदा कराई गई नमाज
समय मस्जिद
सुबह 6:00 बजे मस्जिद मनिहारान
सुबह 6:30 बजे मस्जिद कसाई बाड़ा
सुबह 6:30 बजे एक मीनारा मस्जिद फैसलाबाद
सुबह 7:00 बजे काली मस्जिद, ऊपरकोट
सुबह 7:00 बजे ताज मस्जिद, अनूपशहर रोड
सुबह 7:30 बजे ईदगाह, बुलंदशहर
सुबह 8:15 बजे जामा मस्जिद, ऊपरकोट
जिले भर में शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा कराई गई। पूरे जिले में शांति व्यवस्था कायम रही और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। सोशल मीडिया पर भी निगरानी के लिए टीमें बनाई गईं थीं। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन करते हुए अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई गई। नमाज के दौरान देश की सलामती और शांति व्यवस्था कायम रहने की दुआ की गई। लोगों ने भी शांति व्यवस्था के साथ त्योहार मनाने में सहयोग किया। - जैनुअल आबिदीन, शहर काजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed