फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bakrid

ईद-उल-अजहा आज, ईदगाह न जाएं, घरों में ही पढ़ें नमाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bakrid
ईद की पूर्व संध्या पर चौक बाजार में सामान खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
ईद-उल-अजहा आज, ईदगाह न जाएं, घरों में ही पढ़ें नमाज
विज्ञापन

बुलंदशहर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज ईदगाह में नहीं होगी। शहर काजी मोहम्मद जैनुल आबदीन कासमी ने अपील की है कि लोग मोहल्ले की मस्जिदों या घरों पर रहकर ही ईद की नमाज अदा करें।
शहर काजी का एक वीडियो जनपद पुलिस ने जारी किया है। इसमें शहर काजी मोहम्मद जैनुल आबदीन अपील कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के चलते ईदगाहों भीड़ न जुटाएं। जिला प्रशासन ने भी ईदगाह में नमाज की इजाजत नहीं दी है। इसलिए घरों में ही नमाज पढ़ें। कुर्बानी खुले स्थानों, गलियों या सड़कों पर न करें। कुर्बानी के बाद पशुओं के अपशिष्टों को नालियों, सड़कों पर न डालकर नगर पालिका द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही डालें। शहर काजी ने कहा कि नमाज और कुर्बानी की वीडियो बनाकर हरगिज वायरल न करें।
विज्ञापन

पुलिस ड्रोन से रखेगी निगाह
ईद पर पुलिस भी अलर्ट रहेगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कोविड 19 के नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शहर काजी ने भी अपील की है कि लोग घर पर ही नमाज पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलजार हुए बाजार, देर रात तक खरीदारी
ईद-उल-अजहा की खरीदारी की वजह से सिकंदराबाद, खुर्जा समेत विभिन्न इलाकों के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने ड्राई फ्रूट, दूध, सेवई और कपड़ों की खरीदारी की। नगर के अंसारी रोड़, चौक बाजार, कृष्णा नगर, बूरा बाजार, डिप्टी गंज समेत के बाजारों में काफी भीड़ रही। बाजार में खरीदारी कर रहे मोहम्मद आजाद सैफी और कासिम खान ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ मिलकर घर पर ही ईद मनाएंगे।
1.35 लाख में बिका तोतापरी बकरा
ईद के लिए बकरों की भी खूब खरीद-फरोख्त हुई। बाजार में पांच हजार से 1.35 लाख रुपये तक के बकरे बिके। नगर निवासी मो. नाजिम ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजस्थान नस्ल के तोतापरी बकरे को घर लाए थे। अब उसका वजन 140 किलो हो गया था। गाजियाबाद निवासी शकील सैफी ने इस बकरे को एक लाख 35 हजार रुपये में खरीदा।
24 घंटे मिलेगा पानी, 4 बजे से शुरू होगी सफाई
पालिकाओं ने बकरीद पर 24 घंटे पानी की सप्लाई का दावा किया है। टैंकरों से भी पानी दिया जाएगा। पालिका ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि सुबह चार बजे से पूर्व शहर की सफाई शुरू हो जाएगी।

उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
भीड़ के कारण अंसारी रोड, चौक बाजार, कृष्णा नगर, अंबर सिनेमा रोड आदि पर दिनभर भीड़ होने के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं और वह बिना मास्क खरीदारी करते दिखे। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत का सामना करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed