{"_id":"610d76418ebc3ec33361f854","slug":"b-ed-exam-bulandshahr-news-gbd2236810138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: कोरोना से लेकर खेती-किसानी के आए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: कोरोना से लेकर खेती-किसानी के आए सवाल
विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज में बीएड की परीक्षा देते अभ्यार्थी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: कोरोना से लेकर खेती-किसानी के आए सवाल
बुलंदशहर। लखनऊ विवि द्वारा शुक्रवार को जिले में कराई गई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जनपद में परीक्षा 13 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जो परीक्षार्थी पहली पाली में शामिल हुए वही दूसरी में बैठे। डीएम और एसएसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों पर नजर रखी गई। परीक्षा में कोरोना से लेकर खेती-किसानी तक प्रश्न पूछे गए।
जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक चली। परीक्षार्थी आठ बजे से केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। कोरोना से बचाव के लिए विवि द्वारा परीक्षार्थियों के लिए फेश शील्ड, मास्क और सेनेटाइजर भेजे गए थे। इनका प्रयोग करने के बाद परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों में से केंद्रों पर पंजीकृत 5420 में से 566 ने परीक्षा से किनारा कर लिया और 4854 परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में उपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों ने ही दूसरी पाली की परीक्षा दी। केंद्रों पर दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा होने तक केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
परीक्षा संपन्न होने पर परीक्षार्थी प्रश्न पत्र को लेकर चर्चा करते दिखे। इसके अलावा प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने ठीक बताया। दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण, विविध और विषय योग्यता के प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने पेपर को ठीक बताया। उन्होंने बताया कि पेपर में कोरोना से लेकर खेती किसानी तक के प्रश्न भी पूछे गए। वहीं, विज्ञान के सवालों ने परेशान किया।
विज्ञापन
केंद्रों पर इस तरह परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
डीआईओएस ने बताया कि बीएड परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए थे। डीएवी पीजी कॉलेज में 47, डीएवी इंटर कॉलेज में 18, जेएएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद में 18, एसएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद में 50, जेएएस पीजी कॉलेज सिकंदराबाद 33, जीजीआईसी में 42, मुस्लिम इंटर कॉलेज में 26, एकेपी पीजी कॉलेज में 50, जीआईसी में 50, आईपी पीजी कॉलेज में 56, एसकेएएस जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद में 83, एसएम इंटर कॉलेज सिकंदराबाद में 45 व एकेपी इंटर कॉलेज में 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बोले परीक्षार्थी
कहां मिला कोराना का पहला केस
परीक्षा का प्रश्नपत्र नहीं मिला है, लेकिन परीक्षा में पूछे गए अधिकतर प्रश्न सरल रहे। परीक्षा में कोरोना का किस राज्य में सबसे पहला केस मिला समेत अन्य प्रश्न भी पूछे गए। कुछ सवाल उलझन भरे भी रहे। - भावना।
सामान्य ज्ञान के सवाल थे सरल
वैसे तो परीक्षा ठीक रही और सामान्य ज्ञान से संबंधित सभी प्रश्न सरल रहे। परीक्षा में यह भी प्रश्न पूछा गया कि देश में खेती के लिए किस नहर का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है। इसी तरह अन्य सवाल भी शामिल रहे। - सलमा मलिक।
विज्ञान के प्रश्नों ने किया परेशान
प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न रहे, विज्ञान के प्रश्नों ने परेशान किया। दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण, विविध और विषय योग्यता के प्रश्न पूछे गए। लगभग सभी सवालों के जवाब सही दिए हैं। - अमित कुमार।
तर्कशक्ति के सवाल भी शामिल
परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्नों को भी शामिल किया गया। परीक्षा में मेरे पिता की पत्नी के बेटा की बेटी मेरी कौन हुई जैसे उलझाने वाले सवाल भी पूछे गए। - पायल अग्रवाल
जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न करा ली गई है। परीक्षा में 566 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कडे़ इंतजाम रहे। लखनऊ विवि द्वारा परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में 5420 में से 4854 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।