फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Azam charges imposed on Mulayam Singh.

‘नाचने वाली के लिए नेताजी ने निकाला था पार्टी से’

Mon, 18 Jan 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Mon, 18 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Azam charges imposed on Mulayam Singh.
आजम खां ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि जब एक नाचने वाली की खातिर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था तो उन्हें बहुत अफसोस हुआ था, लेकिन उन्होंने पार्टी कभी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


नेताजी मुलायम सिंह यादव उनकी पुरानी माशूका की तरह हैं। क्या कोई मामूली झगडे़ के बाद माशूका बदल सकता है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश हाजी आरिफ के फोटो लगे होर्डिग्स के मामले में आजम खां ने मीडिया को जमकर कोसा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें क्या पता की कौन उनके साथ अपना फोटो लगा रहा है। यहां खड़े कैमरे वाले आपके दोस्त नहीं आपकी खामियां ढूंढने में लगे हैं। आज कुछ गलत हो जाए तो ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है। हमारी बदनसीबी है कि हमारी खबरें मेन पेज पर आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसभा में बड़ी तादात में मौजूद युवाओं को चेताते हुए कहा कि हमारे ऊपर आतंकवाद का  लेबल लगाते हुए बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए आतंक से दूर रहते हुए इल्म की रोशनी में आगे का मंजर तलाशो। साथ ही अपने आप को आगे आकर साबित करो।

आजम खां ने कहा कि अगर कोई उनके ऊपर एक पैसे का भी कमीशन लेना साबित करदे तो वह राजनीति करना छोड़ देंगे।

उन्होंने कफन की कसम खाते हुए कहा कि उनके लिए कमीशन लेना हराम है। साथ ही पूरे प्रदेश में कहीं भी कमीशनखोरों को नहीं टिकने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed