फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Authority seals two illegal constructions in Secunderabad

Bulandshahar News: सिकंदराबाद में दो अवैध निर्माण प्राधिकरण ने किए सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Authority seals two illegal constructions in Secunderabad
सिकंदराबाद में अवैध निर्माण को सील करती प्रा​धिकरण की टीम। संंवाद
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने मंगलवार को सिकंदराबाद क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने बिना मानचित्र स्वीकृत के दो स्थानों पर हो रहे निर्माण को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि अनधिकृत कालोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना पर पिछले काफी समय से सचल प्रवर्तन दल को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। मंगलवार को सचल प्रवर्तन दल को सिकंदराबाद क्षेत्र में भेजा गया। सिकंदराबाद में जाट चौक के पास राकेश गौतम द्वारा करीब 250 वर्ग मीटर में और जाट चौक से 100 मीटर आगे पेट्रोल पंप के सामने रविंद्र सिंह रावत द्वारा करीब 400 वर्ग मीटर में निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य कराने के लिए भूमि स्वामी ने कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। सचल प्रवर्तन दल को निर्माण कार्य होते हुए मिला। बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण जारी रहने पर सचल प्रवर्तन दल ने दोनों निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iसिकंदराबाद क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध निर्माण को सचल प्रवर्तन दल ने सील किया। अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा। लोग अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें,व बिना मानचित्र स्वीकृती कराए कोई भी निर्माण कार्य ना करें। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed