फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attendance in Register, doctors in Dubai.

रजिस्टर में हाजिरी, दुबई में डॉक्टर

Fri, 15 Jan 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attendance in Register, doctors in Dubai.
डॉक्टर साहब दुबई की सैर कर रहे हैं, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी समय से लग रही है। आशीर्वाद टीमों के फर्जीवाड़े की जांच में अब परतें पूरी तरह खुलने लगी हैं।
विज्ञापन


लखावटी, स्याना, वैर के बाद अब कई अन्य ब्लॉकों की आशीर्वाद स्वास्थ्य टीमें कार्रवाई के दायरे में आ गई हैं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आशीर्वाद स्वास्थ्य टीमों का फर्जीवाड़ा रोकने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य अफसर हरकत में आ गए हैं। आशीर्वाद टीमों की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। स्याना ब्लॉक पर तैनात आशीर्वाद टीम के एक चिकित्
विज्ञापन


सक तो दुबई की सैर कर आए और उस समय उनकी हाजिरी भी रजिस्टर में लगा दी गई। बिना अवकाश लिए डॉक्टर साहब दुबई घूम आए और अफसरों को भनक तक नहीं लगी।

अब जांच में डॉक्टर साहब का नाम सामने आने के बाद इन पर संविदा समाप्ति की तलवार लटक गई है। सीएमओ ने प्रभारी अधिकारी से रिपोर्ट तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याना, वैर और लखावटी की आशीर्वाद टीमों पर कार्रवाई के बाद अब जहांगीराबाद, दानपुर, शिकारपुर, ऊंचागांव आदि ब्लॉकों की आशीर्वाद टीमें भी कार्रवाई के दायरे में आ गई है।

रैंडम चेकिंग के दिए निर्देश
सीएमओ ने सभी आशीर्वाद टीमों की रैंडम चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर तीन सदस्यीय स्वास्थ्य टीम का गठन किया जाएगा। टीम प्रत्येक ब्लॉक में रैंडम चेकिंग कर चिकित्सकों से पूछेगी कि बताइए किस बच्चे को देखा।

उसके बाद उनमें से पांच बच्चों का वजन और लंबाई नापी जाएगी। उसका चेकअप किया जाएगा। यदि बच्चों की रिपोर्ट आशीर्वाद टीमों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से भिन्न मिली तो कार्रवाई की जाएगी।


जांच में पता चला है कि स्याना की आशीर्वाद टीम में तैनात एक चिकित्सक ड्यूटी के दौरान बिना कोई छुट्टी लिए दुबई की सैर कर आया। संबंधित चिकित्सक के रिकॉर्ड तलब किए गए हैं। जांच की जा रही है। कई अन्य ब्लॉकों के चिकित्सकों की रिपोर्ट भी मांगी गई है। फर्जीवाड़ा करने वाली टीमों की संविदा समाप्त की जाएगी। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed