{"_id":"61c5f9192b091a29484f95db","slug":"attempt-to-sucide-bulandshahr-news-gbd2316354113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्यालय में मां-बेटी ने खुद पर उड़ेला केरोसिन, आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कार्यालय में मां-बेटी ने खुद पर उड़ेला केरोसिन, आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। सलेमपुर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से आहत मां-बेटी शुक्रवार दोपहर पुलिस कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने केरोसिन से भरी कैन को अपने ऊपर उड़ेल लिया और आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। एसएसपी व अन्य अफसरों ने उनकी शिकायत सुनीं। एसएसपी ने तत्काल सलेमपुर थाना प्रभारी और सीओ को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
मां-बेटी ने बताया कि गांव में हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के व्यक्ति की मौत हो गई, जिसमें उनके पक्ष के एक बालक समेत कई लोगों को नामजद कर दिया गया। थाना पुलिस ने उनके पक्ष के बालक समेत नौ लोगों को जेल भेज दिया। उन्होंने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी लेकिन थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस की शह के चलते दूसरे पक्ष के लोग आए दिन जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि बीते दिनों भी उनके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि दूसरा पक्ष धमकी देता है कि उनकी पुलिस से साठगांठ है। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
गिरफ्तारी करो नहीं तो लाइन में पहुंचोगे
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मां-बेटी की शिकायत सुनने के बाद तत्काल एसओ सलेमपुर को फोन कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी मामले में लापरवाही बरती गई या निष्पक्षता नहीं पाई गई तो लाइन हाजिर कर दिए जाओगे। साथ ही उन्होंने इसके बाद सीओ शिकारपुर को भी फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और 24 घंटे के भीतर दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पहले धमकाया, फिर किया शांत
एसएसपी ने मां-बेटी की इस हरकत पर पहले उन्हें डपटा कि इस तरह खुद की जान लेने से निष्पक्ष कार्य नहीं कराया जाता। अपनी शिकायत बताओ तभी कुछ होगा। आत्मदाह करना और आत्महत्या करना भी जुर्म की श्रेणी मेें आता है। इसके बाद उन्होंने दोनों मां-बेटी को समझाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन भी दिया।
थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करने और दूसरे पक्ष के भी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह , एसएसपी