फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attempt to sucide

एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
attempt to sucide
एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिता की संपत्ति में हिस्सा न मिलने से नाराज मेरठ निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अपने ऊपर पेट्रोल डाल एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह करने पहुंच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू करते हुए उससे पेट्रोल से भरा बोतल छीन लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
मेरठ निवासी एक युवक की शादी नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पिता व उसकी पत्नी के बीच संबंध हो गए, जिसके बाद उसे घर से बाहर कर दिया गया। आरोप लगाया कि पिता पूर्व में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। अब पिता अपनी संपत्ति बेचकर उसे हिस्सा नहीं देना चाहता है। कई बार पुलिस से भी कार्रवाई को लेकर गुहार लगा चुका हूं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर कार्यालय पहुंचा था। सतर्कता के कारण आरोपी को पहले ही पकड़ लिया गया। आरोपी का पिता दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। आगे की जांच की जा रही है। आरोपी के साथ आए अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल में तीन लोग कर चुके हैं आत्मदाह का प्रयास
केस नंबर एक
कार चोरी मामले में युवक ने उठाया था कदम
24 जून 2020 को एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह के लिए पहुंचा खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुफियान निवासी मुस्तकीम ने बताया कि उसकी करीब आठ महीने पहले कार चोरी हो गई थी। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। काफी प्रयास के बाद डेढ़ महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ। जब मुकदमा दर्ज हो गया तो खुर्जा कोतवाली में तैनात एक दरोगा को उसने बताया कि उसकी कार मोहल्ले के ही एक युवक के पास है और उसने कार बरामद करने के लिए गुहार लगाई, लेकिन हर बार टाल दिया जाता था। इससे परेशान होकर वह आत्मदाह करने के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचा था।
केस नंबर दो
पुलिस की कार्यशैली पर उठाया था सवाल
22 जून 2021 को एसएसपी कार्यालय पहुंचे अलीगढ़ के गांव पुरैना निवासी पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे वह काफी परेशान हो गए थे। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित शानू, गुड्डी, मिथिलेश, मधु और अन्य ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। कहा कि वह पुलिस के रवैये और कार्यशैली के चलते आत्मदाह के लिए मजबूर हैं।

केस नंबर तीन
परिजनों के साथ आत्मदाह के लिए पहुंचा था
तीन सितंबर 2021 को आवास विकास द्वितीय निवासी गविंद्र भाटी अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने पहुंच गया। पीड़ित ने बताया कि 28 जुलाई को उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी हुई थी। नई मंडी चौकी में एफआईआर भी दर्ज कराई। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। कई बार पुलिस चौकी गए, लेकिन हर बार टरका कर भगा दिया गया। जिससे परेशान होकर पीड़ित व्यापारी अपने परिवार के साथ आत्मदाह के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed