फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on leader

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
attack on leader
नगर कोतवाली में क्षतिग्रस्त खड़ी युवा रालोद नेता की गाड़ी। - फोटो : BULANDSHAHR
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की अंबा कॉलोनी में कुछ युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनप्रिय सिंह उर्फ जन्नू के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिसमें वह बाल-बाल बचे। शोर मचाने पर लोगों को एकत्र होते हुए देख आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। नगर पुलिस ने मौके से रालोद का झंडा लगी आरोपियों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। चार आरोपी रालोद के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जनप्रिय सिंह उर्फ जन्नू ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ अंबा कॉलोनी में रहते हैं। 23 दिसंबर की रात वह अपने साथी आशीष निवासी मौसमगढ़, निखिल चौधरी निवासी गांव मौसमगढ़ के साथ घर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी में चार आरोपी वहां पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी से उतरकर चारों आरोपी राजनीतिक बातें करने लगे। भाजयुमो नेता ने चारों आरोपियों से सुबह आने को कह दिया, जिस पर आरोपी भड़क गए और गाड़ी से भाजयुमो नेता को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने भाजयुमो नेता और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। नगर पुलिस ने मौके से आरोपियों की गाड़ी कब्जे में ले ली। बाद में नगर पुलिस ने भाजयुमो नेता की तहरीर पर आरोपी विशाल चौधरी, विनय चौधरी निवासी गढ़ नहर कालोनी कोतवाली नगर, दिवाकर, रजत शर्मा उर्फ राजा निवासी साठा कोतवाली नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भी तहरीर
मामले में शुक्रवार को दूसरे पक्ष के विशाल चौधरी निवासी नहर कॉलोनी भी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के साथियों ने उन्हें झूठ बोलकर वहां बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। फायरिंग भी की और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भी हुई वायरल
प्रकरण की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें चार लोग गली में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि, इस दौरान वीडियो में दो बार साफ-साफ फायरिंग की आवाज भी सुनाई दे रही है।

भाजयुमो नेता ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर मिली है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed