फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on hazi yunus fleet case

विदेश भागे आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार, इनाम की राशि होगी 50 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
attack on hazi yunus fleet case
विदेश भागे आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार, इनाम की राशि होगी 50 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस पर हुए हमला कराने वाले दो साजिशकर्ता यूएई भाग चुके हैं। जनपद पुलिस उन्हें जल्द ही भारत लाने की तैयारी कर रही है। जबकि, 25-25 हजार के इनामी हुए पांच नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर इनाम की राशि भी जल्द ही 50-50 हजार रुपये करने की बात कही जा रही है। फरार छह हमलावरों और वारदात में प्रयुक्त कारों की तलाश जारी है।
5 दिसंबर को कोतवाली देहात के गांव भाईपुरा से एक शादी समारोह से लौटने के दौरान रालोद नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। घटना में गोली लगने से गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के चार पुत्रों समेत छह आरोपियों को नामजद और अन्य बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की 12 टीमों को आरोपियों की धरपकड़ में लगाया गया है। पुलिस ने हमले में शामिल मुख्य शूटर लाखन निवासी सिकंदराबाद को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है। छह अन्य शूटरों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस पांच नामजद आरोपी दानिश, जैद, असद, नवेद और हारिस पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। छठा नामजद आरोपी अनस कई माह से कासना जेल में बंद है। घटना के आठ दिन बाद भी नामजद फरार आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसे में जिला पुलिस उन पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विदेश भाग गए थे दो आरोपी
जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि दो नामजद आरोपी कुछ ही दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात चले गए थे। ऐसे में उनको विदेश से लाना बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, पुलिस जल्द ही दोनाें को विदेश से वतन लाने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नामजद आरोपियों को विदेश से लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि समय रहते नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उन पर इनाम की राशि 50-50 हजार की जाएगी। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed