{"_id":"593edfd31126f49c418b4a98","slug":"at-the-same-time-three-divorces-overwhelmingly-on-women-raza-murad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ तीन तलाक महिलाओं पर ज्यादती : रजा मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ तीन तलाक महिलाओं पर ज्यादती : रजा मुराद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : demo pic
प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने कहा कि एक साथ तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं पर ज्यादती है। ई-मेल, फोन और मैसेज भेजकर जो एक साथ तीन तलाक दे देते हैं, यह ठीक नहीं है। साथ ही हुक्मरान ऐसे गैर मुस्लिम लोगोें पर भी नकेल कसे जो दूसरे विवाह के लिए मुस्लिम धर्म अपना लेते हैं।
विज्ञापन
बालीवुड एक्टर रजा मुराद आजाद ग्रुप के चेयरमैन बासिक आजाद के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार जैसी कुलभूषण जाघव की फांसी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अदालत मेें पहुंची, इसी तरह सरबजीत की रिहाई के लिए प्रयास होने चाहिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सरबजीत की रिहाई के लिए हमने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान से सवा लाख से अधिक लोग जुड़े। रजामुराद ने जीएसटी को सरकार का बेहतरीन कदम बताया और कहा कि ये कानून आम आदमी के साथ व्यापारियों के लिए भी हितकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित गलत नीतियों के कारण रिफ्यूजी कैंपों में जिंदगी गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी बाईज्जत घर वापसी होनी चाहिए। सांप्रदायिकता पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर सरकार में होता रहा है। यूपी ही नहीं पूरे देश में मुस्लिम निडर होकर जिंदगी गुजार रहा है। अल्पसंख्यक डरा हुआ है ऐसा कहना गलत है। फिल्म इंडस्ट्री में लेखन संवाद, गीत और कहानी में गिरावट आई है। इसलिए आज की फिल्मों में शोर ज्यादा होता है।
कलाकार मेहनत से मुंह चुराने लगे हैं। उन्होंने कहा बाहुबली-2 की सफलता पर हमको गर्व है। कास्टिंग काउच का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्रतिभा खुद निखरकर सामने आती हैै। मैं कलाकार हूं राजनीति में कभी नहीं आऊंगा। अमिताभ बच्चन, गोविंदा व धर्मेंद्र को राजनीति रास नहीं आई है।