फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   As soon as the day broke, the sun increased the humidity

Bulandshahar News: दिन निकलते ही धूप ने बढ़ाई उमस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
As soon as the day broke, the sun increased the humidity
बूंदाबांदी के दौरान इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। शनिवार दिन निकलते ही निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। इस बीच तेज हवा भी चली और दोपहर बाद जिले में जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। बादल छाने से मौसम का मिजाज पूरा दिन धूप-छांव जैसा बना रहा। मौसम वैज्ञानिक अभी भी लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से लगातार बादल छाए हुए हैं। इस बीच धूप निकलने पर उमस का भी लोगों को सामना करना पड़ रहा है। बारिश रुक-रुक कर जारी है। शनिवार सुबह से ही धूप निकल आई। इससे उमस का अहसास बढ़ गया। इस बीच तेज चली हवा ने कुछ राहत दी। पूरा दिन बादल छाने से धूप-छांव जैसे मौसम के बीच दोपहर बाद जहां-तहां बूंदाबांदी हुई। इसके बाद फिर निकली धूप ने उमस का अहसास करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 75 फीसदी और हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बारिश होने का भी लगातार अनुमान बना हुआ है। धूप-छांव जैसे मौसम के बीच उमस का भी अहसास अभी बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed