{"_id":"6ada6c191eb55a528f062a44","slug":"around-200-roadways-buses-will-be-operated-for-the-pet-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-169037-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पीईटी के लिए चलाई जाएगी करीब 200 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पीईटी के लिए चलाई जाएगी करीब 200 रोडवेज बसें
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों के संचालन की तैयारी की है। करीब 200 बसें आरक्षित की जाएंगी।
ये बसें आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर और हरियाणा जैसे बाहरी जनपदों के लिए चलाई जाएंगी। इनमें बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो की बसें शामिल होंगी। निगम के अफसरों ने इन तैयारियों को शुरू कर दिया है।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि जिले में पीईटी के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा तीनों तिथियों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी। जिले में महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर व हरियाणा से पुरुष अभ्यर्थी आएंगे
विज्ञापन
अन्य जनपदों से बुलंदशहर के 27 केंद्रों पर करीब 72 हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे। वहीं, जिले के महिला-पुरुष अभ्यर्थी भी अन्य जनपदों में परीक्षा देने जाएंगे। इन सभी अभ्यर्थियों के लिए लगभग 200 बसें आरक्षित की गई हैं। बसों का संचालन परीक्षा से एक दिन पहले शाम से शुरू होगा। यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए की गई है।