फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ARMS DEALING

फैक्टरी की आड़ में हथियारों का धंधा

Fri, 19 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा Updated Fri, 19 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ARMS DEALING
असलहा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के बार्डर से हथियारों की सप्लाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने जिन दो भाइयों को पकड़ा है, उनक सेंट्रल इंडस्ट्रियल एरिया, खुर्जा में इंडिया सेरेमिक्स नाम से इलेक्ट्रिक स्विच व सॉकेट की फैक्टरी है।
विज्ञापन


फैक्ट्री की आ़ड़ मं वे हथियारों का धंधा करते थे। तरीनान मोहल्ले के ही रहने वाले दोनों भाइयों के यहां के कई लोगों से उनके कनेक्शन जुड़े हैं।

दोनों भाइयों की निशानदेही पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने उनके घर से जहां चार पिस्टलें बरामद की हैं, वहीं दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। खुर्जा पुलिस को भी पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन



नेपाल के रास्ते पाकिस्तान बार्डर से हथियार सप्लाई करते हुए पकड़े जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि खुर्जा में इनका नेटवर्क पूरी तरह से फैला हुआ है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि स्थानीय लेगों के जरिये विदेशी हथियारों का जखीरा खुर्जा पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा पुलिस ऐसे कई संदिग्धों को चिन्हित करने में जुट गई है। जिसके आधार पर उनके फैले जाल का पर्दाफास किया जा सके। खुर्जा सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि ऐसे कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed