अपर्णा यादव बोलीं: हर यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाए RSS का इतिहास, 2027 में UP में बनेगी BJP की पूर्ण बहुमत सरकार
बरेली हिंसा पर बोलते हुए अपर्णा ने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ सही कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने शनिवार को कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि देश के हर विश्वविद्यालय में आरएसएस के इतिहास को पढ़ाया जाना चाहिए ताकि युवा संगठन की भूमिका और योगदान को समझ सकें।
बरेली हिंसा पर बोलते हुए अपर्णा ने कहा कि दंगा करने वालों के खिलाफ सही कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर लगे बैनर में राहुल गांधी को भगवान राम से जोड़ने पर अपर्णा यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राम बताने की कोशिश करने वाले लोग गलतफहमी में हैं। वह भारत के खिलाफ पप्पूगिरी कर रहे हैं और देश की छवि खराब कर रहे हैं।
'आई लव मोहब्बत' मुद्दे पर अपर्णा यादव ने कहा कि यह धार्मिक विषय है और हर व्यक्ति को अपने धर्म की आजादी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश एक धर्म के आधार पर नहीं चल सकता, भारत एक धर्मनिरपेक्ष (सेक्यूलर) देश है।