{"_id":"56ec50a84f1c1b215b8b4999","slug":"animal-alike-tiger-attacked-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध पर हमला, ‘शेर’ का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध पर हमला, ‘शेर’ का शोर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। खेत में चारा काटने गए एक बुजुर्ग को जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध ने शेर जैसी आकृति वाले जानवर द्वारा हमला किए जाने का दावा किया है। जंगली जानवर के हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी सतर्क हैं।
विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार नजर रखे हुए है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर निवासी हनीफ पुत्र इस्माइल खां ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह बंबे के पास बाग में काम करने गया था।
इसके बाद पास के खेत में चारा काटने चला गया। सुबह करीब दस बजे शेर की आकृति का एक जानवर दौड़ता हुआ आया और उस पर हमला कर तेजी से आगे निकल गया। जानवर ने उसके मुंह पर हमला किया।
विज्ञापन
इससे उसका कान फट गया और चेहरे पर घाव हो गए। हनीफ दौड़ता हुआ गांव में पहुंचा और जंगली जानवर आने की सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर अकबरपुर और कमालपुर के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
उन्होंने क्षेत्र में काफी समय तक हमला करने वाले जानवर की तलाश की। लेकिन उन्हें जंगल में कोई जानवर नहीं मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने हमलावर के पंजों के निशानों की जांच की लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह निशान किस जानवर के हैं।