फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anganbadi workers protest

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबरन न किया जाए सेवानिवृत्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi workers protest
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जबरन न किया जाए सेवानिवृत्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जबरन सेवानिवृत्त न करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के बैनर तले एकत्रित हुई कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन 14 मार्च तक जारी रहेगा। मांगें पूरी न होने पर वह लखनऊ कूच करेंगी।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सावित्री गौतम ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें का शोषण कर रही है। कार्यकर्ताओं को जबरन रिटायर किया जा रहा है। उनके लिए न तो पेंशन और न ही कोई अन्य फंड। उन्होंने पेंशन के साथ फंड का लाभ देने की मांग उठाई। महामंत्री रेखा सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया अपनी बात पर खरे नहीं उतर रहे हैं। मानदेय में वृद्धि करने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिला है। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंचल गुप्ता ने कहा कि सरकार हर दिन हमारे ऊपर नए-नए कार्यों का बोझ डाल रही है लेकिन बदले में सिर्फ निराशा ही दे रही है। सरकार हमारे अधिकारों का हनन कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी कई मांगें हैं, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। अब मांग पूरी करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। यदि 14 मार्च तक मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनर तले लखनऊ कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान मुन्नी देवी, रीना, रानी, प्रभा, सूरजमुखी, मीनू, सोनिया और मिथलेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed