फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anand Vihar Express including three trains canceled due to heavy rains in Kolkata

भारी बारिश से कोलकाता आनंदविहार एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें रद्द

Mon, 18 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 18 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anand Vihar Express including three trains canceled due to heavy rains in Kolkata
ट्रेन

खुर्जा (ब्यूरो)। भारी बारिश के चलते कोलकाता-आनंदविहार अप-डाउन समेत तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रविवार को रद्द कर दी गईं। वहीं लिच्छवी समेत करीब नौ ट्रेनें लेट रहीं। ट्रेनों के रद्द होने और लेटलतीफी के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भारी बारिश ने ट्रेनों के पहिए भी जाम कर दिए हैं। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली कोलकाता से आनंदविहार तथा आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन और अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


इससे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुछ लोग बिना रिजर्वेशन के ही दूसरी ट्रेनों तथा कुछ लोगों ने बस आदि का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उधर दिल्ली की तरफ जाने वालीं नौ ट्रेनें गंतव्य तक निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिच्छवी एक्सप्रेस दस घंटे, गोमती पांच घंटे, संगम तथा ऊंचाहार 4 घंटे, मुरी तथा कालिंदी तथा दिल्ली से अलीपुर द्वारा जाने वाली महानंदा 3 घंटे, डिब्रूगढ़ 3.30 और कालका ढाई घंटे लेट रही। ट्रेनों के लेट होने के कारण  यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


खुर्जा स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों के रद्द होने और लेट होने की सूचना पीछे से मिल रही थी। समस्या का कारण भारी बारिश होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed