फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amrit city plan

अमृत सिटी योजना: खुर्जा में 500 करोड़ की लागत से बिछेगी सीवर लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Amrit city plan
अमृत सिटी योजना: खुर्जा में 500 करोड़ की लागत से बिछेगी सीवर लाइन
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने के बाद अब खुर्जा नगर में भी सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। चुनाव समाप्त होने के बाद सीवर लाइन बिछाने का कार्य का शुरू किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार ने अमृत योजना से शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए वर्ष 2018 में 586 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। शहर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य अब पूरा होने को है और अगले तीन माह में इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, अब केंद्र सरकार की ओर से अमृत सिटी योजना के तहत खुर्जा नगर का चयन सीवर लाइन बिछाने के लिए हुआ है। सरकार ने अधिकारियों को पीएफआर (प्री फिजीबिलिटी रिपोर्ट) तैयार करने के आदेश दिए। जिसके बाद अधिकारियों ने योजना के तहत 175 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की पीएफआर तैयार की है। अब रिपोर्ट को अनुमति के लिए अमृत निदेशालय भेजा जाएगा। हालांकि, अभी सीवर लाइन के कार्य की स्वीकृति मिलने और कार्य शुरू होने में करीब तीन माह का समय और लगेगा। जेवर में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने और पॉटरी नगरी को उद्योग हब बनाने के लिए नगर के 21548 घरों में रहने वाले करीब दो लाख लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीपी के लिए नहीं मिल पाई है जमीन
एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए अभी तक अफसरों को खुर्जा क्षेत्र में जमीन नहीं मिल पाई है। जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक यह आवश्यक है कि एसटीपी के लिए आवश्यक 10 हजार मीटर ( एक एकड़) जमीन लोकल बॉडी की हो। यदि इतनी बड़ी जमीन निजी व्यक्ति, संस्था से खरीदी जाएगी तो यह काफी महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक पूरा हो जाएगा गैप कनेक्टिंग कार्य
शहर में चल रहे सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने की ओर है। वर्तमान में काली नदी के पुराने पुल और मोहल्ला कसाईवाड़ा में गैप कनेक्ट करने का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गैप कनेक्ट करने का कार्य 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही एसटीपी का जैनसेट के माध्यम से ट्रायल भी किया जा रहा है, ताकि समय पर सीवर लाइन को चलाया जा सके।

अमृत सिटी योजना के तहत खुर्जा का चयन सीवर लाइन बिछाने के लिए किया गया है। फिलहाल पीएफआर बनाई गई है। जल्द ही इसे अमृत निदेशालय भेजा जाएगा। अग्रिम आदेश मिलने पर ही आगे का कार्य किया जाएगा। - अनिल कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed