फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amarnath yatra

बालटाल में फंसे यात्री पहुंचे जम्मू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra
बालटाल में फंसे यात्री पहुंचे जम्मू
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमरनाथ त्रासदी के दौरान गुफा पर मौजूद रहे बुलंदशहर के यात्रियों का जत्था सकुशल जम्मू पहुंच गया है। अमरगढ़ क्षेत्र के आठ यात्रियों का जत्था शुक्रवार को बादल फटने के दौरान गुफा पर मौजूद था। बादल फटने की खबर मिलने के बाद परिजन अपनों से संपर्क न होने पर बेचैन हो उठे थे। रविवार को परिजनों से संपर्क होने पर सभी ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जिले के आठ यात्री पवित्र गुफा के पास मौजूद थे और करीब दो सौ यात्रियों का जत्था बालटाल पर ठहरा हुआ था। पवित्र गुफा के पास मौजूद अमरगढ़ के आठ यात्रियों का जत्था एक-दूसरे से बिछड़ गया। बालटाल पर भंडारे के सेवादार प्रयाश शर्मा ने बताया कि गांव से वेदप्रकाश, संजय सिंह, बलराज सिंह, राकेश सिंह, पदम सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, राहुल शर्मा और दिनेश सिंह आदि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए थे। बादल फटने और भूस्खलन होने पर सभी एक-दूसरे से बिछड़ गए थे। किसी को नहीं पता था कि कौन कहां है। हालात ये रहे कि बचने के लिए जगह भी नहीं मिल रही थी। हर ओर पानी और कीचड़ नजर आ रहा था। सभी पूरी रात अंधेरे में गीले कपड़े पहने और पैदल चलते रहे। रेस्क्यू की टीम के सदस्यों द्वारा रास्ता बताए जाने पर शनिवार को सभी बालटाल पर नीचे आ गए थे।
विज्ञापन

गांव से फोन आने पर सभी के सकुशल होने की जानकारी देता रहा। अब सभी यात्री जम्मू पहुंच गए हैं और सोमवार तक गांव पहुंच जाएंगे। उधर, नगर निवासी 12 यात्रियों का जत्था रविवार सुबह बुलंदशहर पहुंच गया। जत्थे में शामिल वीरपाल सिंह और डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ था तो उनका जत्था मार्ग में दो दिन तक फंसा रहा। शुक्रवार को बादल फटने के दौरान नीचे आ चुके थे लेकिन घटना के बाद परिजनों के फोन घनघनाते रहे और सभी को सकुशल होने की जानकारी देते रहे। अब जत्थे में शामिल सभी सदस्य बुलंदशहर लौट आए हैं। जत्थे में वीरपाल सिंह, माया, डॉ. केपी सिंह, ममता, किशोर, पूनम, दिनेश कुमार, प्रदीप चौधरी, मुकेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा और सूरज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा रुकने पर जम्मू में ठहरे हुए है अभी 30 यात्री
शुक्रवार को जिले से 30 यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इसमें नगर समेत खानपुर, मिर्जापुर, चांदपुर, दौलतगढ़, हीरापुर आदि क्षेत्र के यात्री शामिल है। जत्थे में शामिल मानकपुर निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि सभी को बाबा बर्फानी के दर्शन करने हैं लेकिन यात्रा पिछले दो दिन से रुकी हुई है। जम्मू से किसी भी यात्री को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रा खुलने के बाद अनुमति मिलने पर सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया कि बाबा बर्फानी के दर्शन को आए यात्री लगातार अपने परिजनों के संपर्क में है और परिवार के लोग लगातार कुशलता पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed