{"_id":"5845afb04f1c1b104f447d0c","slug":"allahabad-bank-staff-put-the-lock-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद बैंक में ताला डालकर स्टाफ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद बैंक में ताला डालकर स्टाफ गायब
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पैसा निकालने के लिए बैंक पर लगी लाइन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी नहीं आने पर श का सामना न करना पड़े, इसलिए स्टाफ ने इलाहाबाद बैंक की इमलिया शाखा में ताला लगा दिया। इस पर वहां जमा हुए ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
सदर के गांव इमलिया में इलाहाबाद बैंक की ग्रामीण शाखा है। सोमवार को बैंक तय समय पर खुला। उम्मीद थी कि बैंक में कैश पहुंचे जाएगा, मगर सुबह 11 बजे तक कैश नहीं पहुंचा। कैश पहुंचने की गुंजाइश खत्म होने पर बैंक अफसर और कर्मचारियों ने बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह से कतार में खड़े लोगों के गुस्से से बचने के लिए बैंक स्टाफ घर चला गया।
विज्ञापन
इसको लेकर ग्रामीणों ने शाखा पर खूब हंगामा भी किया। दोपहर एक बजे तक ग्रामीण बैंक पर डटे रहे। इस दौरान उन्होंने बैंक स्टाफ को खूब बुरा-भला भी कहा। एलडीएम सपताल मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शाखा प्रबंधक ने हेड ऑफिस को सूचना देकर शाखा को बंद कराया है।
विज्ञापन
बैंक में कैश नहीं था। इसलिए वहा हंगामा और मारपीट का खतरा था। एहतियात के तौर बैंक बंद किया गया।
बैंक पर ताला लगाया
स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को करीब तीन बजे लाइन में खड़े लोगों में से किसी ने बाहर से ताला लगा दिया तथा रफूचक्कर हो गया। लोगों का कहना था कि लंच के बाद अंदर से बैंक का ताला लगा दिया गया तथा बताया गया कि कैश खत्म हो गया। जबकि लोग बाहर लाइन में लगे हुए थे। बाद में पुलिस ने आकर ताला तुड़वाया।