{"_id":"587e57044f1c1bda30efeec2","slug":"aleem-khan-mla-from-sadar-police-improprieties-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक अलीम खान ने की पुलिस से अभद्रता, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक अलीम खान ने की पुलिस से अभद्रता, एफआईआर
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक अलीम खान ने की पुलिस से अभद्रता, एफआईआर
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री पर दिए विवादित बयान के बाद अब स्टेटिक टीम और पुलिस से अभद्रता के आरोप में सदर सीट से बसपा विधायक और प्रत्याशी हाजी अलीम खान के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में विधायक हाजी अलीम के कार चालक पर रोकने के बावजूद हूटर बजाते हुए कार को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट मित्तेपाल भाटी के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह टीम के साथ बराल चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक गाड़ी हूटर बजाती हुई बुलंदशहर की ओर से आती दिखाई दी। रोकने पर कार में बैठे व्यक्ति ने खुद को सदर विधायक हाजी अलीम खान बताया। आरोप है कि तलाशी लेने के लिए कहने पर विधायक ने टीम से अभद्रता की।
विज्ञापन
इसी बीच चालक ने गुलावठी की ओर कार दौड़ा दी। विधायक की कार के पीछे एक और कार भी चल रही थी। इस पर वायरलेस से हापुड़ बॉर्डर पर कार को रोकने का मैसेज दिया गया। वहां भी रोकने की कोशिश की गई लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। इस पर मजिस्ट्रेट को एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर गुलावठी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर सदर विधायक हाजी अलीम और उनकी कार के चालक पर धारा 279, 353, 504 एवं 171 च के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हाल ही में भाजपा नेत्री ने सदर विधायक हाजी अलीम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो कारें सीज, एक का चालान
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान तीन गाड़ियों को सीज कर दिया गया। इनमें से एक काली फिल्म चढ़ी कार का चालन भी कर दिया गया। सीज की गई दो अन्य कारों में एक में प्रचार सामग्री और शराब की बोतलें मिली जबकि कार में लाल बत्ती मिली थी।
मंगलवार को दनकौर रोड पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के मनोज कुमार व उड़नदस्ता के प्रभारी पदम सिंह और एसआई जवाहर शर्मा ने चेकिंग के दौरान दो स्कार्पियो कारों को रोका। चेंकिग करने पर एक गाड़ी से शराब की बोतल व प्रचार सामग्री मिली। वहीं दूसरी स्कार्पियो लालबत्ती वाली हरियाणा के मंत्री की बताई जा रही है।
तीसरी गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी मिली तो उसका चलान काट दिया। शराब व प्रचार सामग्री वाले स्कार्पियो चालक ने अपना नाम दिल्ली निवासी जितेंद्र बताया है और दिल्ली से बुलंदशहर के गांव मवई एक शादी समारोह में शामिल होने जाने की बात कही है।
वहीं दूसरी स्कार्पियो की तलाश लेने पर उसमें लालबत्ती मिलने पर पुलिस ने उसको भी आचार संहिता उल्लंघन में सीज कर दी है। स्कार्पियो चालक संजीव ने बताया कि वह गाड़ी हरियाणा के एक भाजपा के मंत्री की है और वह गुड़गांव से सिकंदराबाद के गांव सरायघासी से परिवार के साथ दवाई लेने जाने का हवाला दिया।