फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   agnipath

अग्निपथ : भारत बंद बेअसर, एहतियातन रूट डायवर्जन से परेशान हुए यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
agnipath
अग्निपथ : भारत बंद बेअसर, एहतियातन रूट डायवर्जन से परेशान हुए यात्री
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद जिले में बेअसर रहा। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शिकारपुर-डिबाई रूट पर बसों का संचालन बंद करने और डिबाई के लिए वाया जहांगीराबाद-दौलतपुर बसों का संचालन करने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, अधिकारियों ने तीसरे दिन भी गांव-गांव जाकर युवाओं को योजना के फायदे के बारे में बताया।
सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का देश भर में विभिन्न संगठनों और युवा विरोध कर रहे हैं। सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही गश्त बढ़ा दी थी। स्टेट हाईवे पर बसों के संचालन पर रोक लगा दी। शिकारपुर तिराहे पर पुलिस फोर्स ने बसों को जाने से रोक दिया। ट्रक, चार पहिया वाहनों समेत अन्य वाहन सवार लोगों की जांच के बाद ही शिकारपुर और डिबाई की ओर जाने दिया गया। बसों का संचालन नहीं होने से मुसाफिर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

बदायूं के लिए भी नहीं मिली सीधी बस
विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शिकारपुर-डिबाई मार्ग पर तीन दिन से रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा। इसके चलते यात्रियों को बदायूं के लिए सीधी बस नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी यात्री इधर-उधर भटकते रहे। कई यात्रियों ने सफर करने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। शिकारपुर क्षेत्र में बीते दिनों रोडवेज बस पर हमले के बाद से ही एहतियातन इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को डिबाई से अनूपशहर होते हुए संचालन किया जा रहा है। बुलंदशहर से डिबाई मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को बसें न मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले यात्री
शिकारपुर से बुलंदशहर के लिए काफी समय तक बस स्टैंड पर खड़े होकर रोडवेज बस का इंतजार किया। रोडवेज बस न आने पर टेंपू का सहारा लेना पड़ा। - अर्जुन कुमार, यात्री
बस स्टैंड पर बदायूं के लिए कोई भी बस नहीं मिली। जानकारी की तो पता चला कि डिबाई से अनूपशहर रोड होते हुए बस का संचालन किया जा रहा है। - सोनल चौधरी, यात्री
डिपो से वाया दिल्ली होते हुए बदायूं के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाता है। फिलहाल अग्निपथ को देखते हुए स्टैंड पर पुलिस बल तैनात है। बदायूं रूट के लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। - धीरज सिंह पंवार, एआरएम बुलंदशहर डिपो
अग्निपथ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
भाकियू असली अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही के नेतृत्व में अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की। कपिल सिरोही ने कहा कि सरकार की यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि योजना से युवा वर्ग असंतुष्ट है। अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य दोनों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू करने से पूर्व सोचना चाहिए था। मौके पर जयकरण सिंह, विनोद कुमार, विजय बहादुर, बुद्धप्रकाश सिंह, शमीम हुसैन, केपी सिंह, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
सीओ ने कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ की बैठक
अनूपशहर। सीओ अन्विता उपाध्याय ने कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक की। सेंटर संचालकों से कहा कि कुछ युवा गुमराह होकर अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन कर देश व स्वयं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे हालातों में युवाओं को सही जानकारी मिलना जरूरी है। संचालकों से युवाओं का सही से मार्गदर्शन करने व आंदोलन का रास्ता न अपनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक में सभी कोचिंग सेंटर दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया।

अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार : मनवीर तेवतिया
गुलावठी। भट्ठा पारसौल किसान आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले किसान नेता एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव मनवीर तेवतिया ने अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो पार्टी जनजागरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed