{"_id":"5869507e4f1c1b7b25eec4f3","slug":"agitation-against-central-government-bt-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी का मरहम नाकाम, गुस्से में किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी का मरहम नाकाम, गुस्से में किसान
अमर उजाला ब्यूरो, औरंगाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते भाकियू पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान युनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम केन्द्र सरकार की घोषणाओं को लॉलीपॉप बताते हुए हाईवे जाम कर मोदी सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। इस दौरान दस मिनट तक ट्रैफिक थमा रह जिन्हें पुलिस ने मशक्कत बाद सुचारु कराया।
गांव पूठी नसीराबाद स्थित खुटैल फार्म हाउस पर भाकियू युवा शाखा की महापंचायत हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह तेवतिया, युवा जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला प्रभारी चौधरी जगमाल सिंह मावई, गंगा प्रसाद पिलानियां, जिला प्रभारी चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार दो माह का ब्याज माफ करने का लॉलीपॉप न थमाए बल्कि किसानों को फसल का उचित व लाभाकारी मूल्य देने की योजना कार्यान्वित करे।
प्रधानमंत्री ने 31 दिसंबर को जितनी भी घोषणाएं की, उनमें एक भी योजना किसान हित में नहीं है। इसके बाद किसान बुलंदशहर - औरंगाबाद - गढ़मुक्तेश्वर स्थित स्टेट हाईवे पर पहुंचे और वहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बाद में किसानों ने मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। दस मिनट जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस मौके पर नवेद पठान, राजकुमार शर्मा, अमरपाल प्रधान, रविकरन सिंह, योगेन्द्र पाठक, समीम अहमद, प्रमोद भगतजी, धर्मपाल कपासिया, सुमित चौधरी मौजूद रहे।