फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After seeing the leopard, the villagers kept watch, people stayed awake all night

Bulandshahar News: तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों ने दिया पहरा, रातभर जागे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
After seeing the leopard, the villagers kept watch, people stayed awake all night
अनूपशहर। क्षेत्र के गांव एंचौरा में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया गया। सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज के बाद पूरी रात ग्रामीण सोए नहीं। साथ ही पूरी रात ग्रामीणों ने पहरा लगाया। वहीं, गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

गांव एंचौरा निवासी ग्रामीण कैलाश ने शनिवार देर रात अपने घर से 30 मीटर दूर घेर के निकट तेंदुआ देखने का दावा किया था। कैलाश ने शोर मचाया तेंदुआ की जानकारी ग्रामीणों को दी तो वह लाठी-डंडे लेकर एकत्रित हो गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक घेर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तेंदुआ की फोटो देखी तो वह सहम गए।
विज्ञापन

सूचना पर देर रात गांव में वन विभाग की टीम पहुंच गई थी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने तेंदुआ को काफी तलाश किया। जब तेंदुआ कहीं नहीं मिला तो ग्रामीणों ने रात जागकर काटी और पूरी रात पहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश रविवार को भी की गई। अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। बारिश होने के कारण तेंदुआ के पैरों के निशान भी नहीं मिले हैं।
इससे पहले ऊंचागांव व अहार क्षेत्र के अलावा कई जगह तेंदुआ देखा गया। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव विसुंधरा में तेंदुआ देखा गया और वन विभाग ने वहां पिंजरा लगाया, जो अभी भी लगा हुआ है।

अब गांव एंचौरा में तेंदुआ देखा गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। इन सभी इलाकों में लोगों में दहशत है।
डीएफओ डा. हरेंद्र सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारी तेंदुआ की लगातार तलाश कर रहे हैं। तेंदुआ एक जगह नहीं ठहरता है और हो सकता है कि वह यहां से निकल गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed