फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   adulteration

पनीर में डिटरजेंट और दाल में हो रही खतरनाक रंग की मिलावट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

पनीर में डिटरजेंट और दाल में हो रही खतरनाक रंग की मिलावटबुलंदशहर।अब जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी संबंधित दुकानदारों व व्यापारियों को नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ वाद दायर कराने की तैयारी कर रहे हैं।इसी मिलावटी दूध से पनीर व खोया भी तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
adulteration

विस्तार

पनीर में डिटरजेंट और दाल में हो रही खतरनाक रंग की मिलावट
विज्ञापन

बुलंदशहर। पनीर, तेल, खोया और दाल में हो रही मिलावट आपकी सेहत खराब कर सकती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए इन खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए हैं। पनीर के नमूने में तो रिफाइंड और डिटरजेंट मिला है। दाल में खतरनाक रंग और दूध-दही में भी मिलावट पाई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब तीन महीने पहले विभिन्न स्थानों से 150 से करीब खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित लैब में भेजे थे। अब इनकी रिपोर्ट आई है। अरहर दाल का एक, पनीर के दो, तेल के दो और मसूर दाल के दो सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। मतलब यह खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं हैं। सैंपल भरने के बाद भी लगातार इन पदार्थों की बिक्री होती रही। चिकित्सकों के मुताबिक यह धीमा जहर है, इससे दिल, किडनी और लिवर पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी संबंधित दुकानदारों व व्यापारियों को नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ वाद दायर कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

27 सैंपल मानकों पर नहीं उतरे खरे
शहद का एक, अरहर दाल एक, खोया के तीन, पनीर के दो, बेसन के आठ, बेसन लड्डू का एक, भैंस के दूध के पांच, मिश्रित दूध के चार, मैदा का एक, लाल मिर्च पाउडर का एक और हाईफैट क्रीम का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। दूध में फैट की कमी व अन्य हानिकारक पदार्थ पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली दूध में चिकनाहट के लिए मिलाते हैं रिफाइंड
दूध का उत्पादन कम और खपत अधिक होने के कारण सफेद दूध का काला कारोबार करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। दूध में चिकनाहट बढ़ाने के लिए ग्लूकोज, रिफाइंड और डिटरजेंट मिलाया जाता है। जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसी मिलावटी दूध से पनीर व खोया भी तैयार किया जाता है। जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है।
ठेली, खोमचों और रेस्टोरेंट में प्रयोग हो रहा नकली पनीर
नकली पनीर को बाजार में सस्ती दरों पर बेचा जा रहा है। जिसके चलते ठेली-खोमचों और रेस्टोरेंट में इसकी मांग काफी अधिक है। फास्ट फूड में मिलाया जा रहा पनीर लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहा है।

सेहत बिगाड़ रहे खाद्य पदार्थ
खाद्य पदार्थ मिलावट
अरहर दाल हानिकारक रंग
पनीर फैट अधिक, डिटरजेंट
सरसों तेल हानिकारक रंग
भैंस का दूध अधिक गाढ़ा व रिफाइंड
करीब 150 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई है, 27 के सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। मानकों पर खरे न उतरने वाले संबंधित खाद्य सामग्री विक्रेताओ को नोटिस जारी किया जा रहा है। जल्द ही इनके खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा। - राजकुमार गुप्ता, डीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed