फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admission will be on Tuesday-Wednesday

अब मंगलवार-बुधवार को होंगे एडमिशन

Sat, 30 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Admission will be on Tuesday-Wednesday
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में पांचवीं कट ऑफ लिस्ट में एडमिशन शनिवार को भी जारी रहे।  पांचवी लिस्ट में अभी तक मात्र 5 फीसदी एडमिशन हुए है। कांवड़ यात्रा के चलते कॉलेज बंद हो गए है। अब छात्र मंगलवार व बुधवार को ही दाखिला ले सकेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सीसीएसयू की ओर से यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन को पांच लिस्ट जारी कर दी हैं। एडमिशन प्रकि्रया को एक माह चलने के बाद अभी तक सरकारी और एडेड कॉलेजों में 70 फीसदी ही सीटों पर एडमिशन हो पाए हैं। शनिवार को भी डीएवी में छह और आईपी में दो स्डूडेंट्स ने एडमिशन लिया।
विज्ञापन


एडमिशन तीन अगस्त तक जारी रहेंगे मगर अब रविवार और सोमवार को कॉलेज बंद होने के कारण एडमिशन नहीं हो पाएंगे। उधर डीएवी के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा का कहना है कि यूनिवर्सिटी और लिस्ट जारी नहीं करेंगी। कॉलेज ओपन लिस्ट तैयार कर खुद ही एडमिशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरी शंकर गर्ल्स कॉलेज में एडमिशन शुरू
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए द्वितीय और तृतीय एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के एडमिशन शुरू हो गए हैं। प्राचार्या डॉ. अंशु शर्मा के अनुसार इन कक्षाओं में 10 अगस्त तक एडमिशन जारी रहेंगे। जबकि 16 अगस्त से बीए और बीकॉम की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

बीएससी बायो तथा गणित की मान्यता मिली
चौ.वेदराम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया है कि चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेज को बीएससी बायो तथा बीएससी गणित की मान्यता प्रदान की है। कॉलेज में बीए तथा बीकॉम की मान्यता पहले से ही प्राप्त है।

कॉलेज की डायरेक्टर राखी नागर एवं प्राचार्य डॉ.राकेश अग्रवाल ने विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन विषयों की मान्यता मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। कॉलेज में विज्ञान की प्रयोगशालाएं आधुनिक तरीके से सुसज्जित की गई हैं।


बीए की मिली मान्यता
अगौता क्षेत्र के श्रीराम कृष्ण कन्या महाविद्यालय किसौली को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीए की मान्यता मिल गई। महाविद्यालय के संस्थापक बच्छराज सिंह ने बताया कि बीए पाठ्य क्रम में अंग्रेजी, ग्रह विज्ञान, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, शिक्षा शास्त्र और हिंदी के पाठ्यक्रम शामिल हैं। छात्राओं के पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कॉलेज में निशुल्क पंजीकरण किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed