{"_id":"68e3fc8bd6c658633e08b73f","slug":"admission-process-for-undergraduate-and-postgraduate-courses-completed-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-141714-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया हुई संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक की बची सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब प्रवेश नहीं होंगे। आखिरी दिन प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शुरुआत में स्नातक की पांच मेरिट और परास्नातक में तीन मेरिट जारी किए थे। इसके बाद ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश कराने के निर्देश दिए। पहली ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को तीन अक्तूबर तक का समय दिया गया, जबकि दूसरी ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को चार अक्तूबर तक का समय दिया था।
इसके बाद शेष सीटों पर प्रवेश कराने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया। उन्होंने बताया कि 78 कॉलेजों में निर्धारित सभी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब स्नातक व परास्नातक में किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं मिलेगा।