फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Administration will ban polythene from January

एक जनवरी से पॉलिथीन पर लगाम लगाएगा प्रशासन

Thu, 29 Dec 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Thu, 29 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Administration will ban polythene from January
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग सकी - फोटो : अमर उजाला

एक जनवरी से सिकंदराबाद, ककोड़ में पॉलीथिन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया जाएगा। प्रयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना देना होगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम कन्हई सिंह ने तहसील में बैठक कर कार्य योजना तैयार की।

विज्ञापन


बता दें कि 22 दिसंबर 2015 को प्रदेश सरकार ने शासनादेश पास कर प्रदेश में पॉलिथीन के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया था। प्रयोग करने पर जुर्माने का प्रावधान था लेकिन शासनादेश के बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं रूक सका।
विज्ञापन


शासनादेश को तहसील सिकंदराबाद क्षेत्र में लागू कराने और पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम ने तहसील सभा में बैठक की। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने, भंडारण करने पर दस हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार प्रयोग करते पकड़े जाने पर पांच हजार, दूसरी बार प्रयोग करते पकड़े जाने पर दस हजार रुपये या एक माह का कारावास भुगतना होगा। बैठक में सीओ यशवीर सिंह, प्रभारी ईओ दिलीप श्रीवास्तव, ईओ ककोड़ सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed