फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action will take against 400 private hospitals

400 निजी अस्पतालों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Tue, 17 May 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 17 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
action will take against 400 private hospitals
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे सैकड़ों निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। समय सीमा निकलने के बावजूद इन निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं हो सका है। अब स्वास्थ्य विभाग इनके रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


जनपद में करीब 750 निजी अस्पताल और नर्सिंग होम रजिस्टर्ड हैं। इन सभी अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण 30 अप्रैल तक किया जाना था लेकिन समय सीमा निकलने के बावजूद नवीनीकरण नहीं किया जा सका है। अब तक महज 315 क्लीनिकों का ही नवीनीकरण किया जा सका है, जबकि 400 से ज्यादा क्लीनिकों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अब इन क्लीनिकों के रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपंजीकृत चिकित्सकों पर भी होगी कार्रवाईः जनपद में चल रहे करीब 3000 से ज्यादा अपंजीकृत क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग छह माह के भीतर बंद करा देगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अपंजीकृत क्लीनिकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि एक दर्जन टीमों का गठन कर जनपदभर में अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed