{"_id":"62b1f70a24fa2e341e76730a","slug":"action-bulandshahr-news-gbd240385047","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में शामिल न होने पर सीडीओ ने तीन का वेतन रोकने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में शामिल न होने पर सीडीओ ने तीन का वेतन रोकने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में शामिल न होने पर सीडीओ ने तीन का वेतन रोकने के दिए आदेश
बुलंदशहर। जिला स्वास्थ्य समिति की मंगलवार को विकास भवन के सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों द्वारा अपने प्रतिनिधि भेजे जाने पर सीडीओ ने संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है और बीएसए, डीपीआरओ व जिला दिव्यांगजन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
सीडीओ अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में संचारी रोग, दस्तक अभियान और नेत्र ज्योति अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य अफसरों को छोड़ अन्य विभागों द्वारा अपने प्रतिनिधि को भेजा। जिस पर सीडीओ द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में स्याना पालिका ईओ को छोड़ अन्य निकाय के ईओ अनुपस्थित रहे, साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, डीपीआरओ व बीएसए आदि अनुपस्थित रहे। इनके द्वारा बैठक में प्रतिनिधि भेजे जाने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही बीएसए, डीपीआरओ व जिला दिव्यांगजन अधिकारी का सीडीओ द्वारा वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि मानसून को देखते हुए संचारी रोग, दस्तक अभियान व नेत्र ज्योति अभियान को सफल बनाने के बैठक की गई। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य अफसरों को डोर-टू-डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दस्तक अभियान के तहत जिलेभर में मोतियाबिंद के संभावित मरीजों को चिन्हित करने के भी निर्देश दिए है। जिससे संबंधित का इलाज किया जा सके। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव न हो इसके लिए भी संबंधित अफसरों को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव, सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।