फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action against two clinics

दो क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर सील, तीन को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action against two clinics
नगर की काली नदी रोड पर झोलाछाप के क्लीनिक को सील करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
दो क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर सील, तीन को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसीएमओ ने मंगलवार शाम नगर के दो क्लीनिक और एक मेडिकल स्टोर को सील किया। साथ ही औरंगाबाद में तीन झोलाछाप को नोटिस जारी किया। दो दिन पूर्व जहांगीराबाद में भी बिना पंजीकरण के चल रहे एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया था।

जनपद में करीब 500 अस्पताल, नर्सिंग होम, निजी क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में दर्ज हैं। इसके अलावा करीब 200 बीयूएमएस, बीएएमएस चिकित्सक आयुष विभाग में दर्ज हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के विपरीत करीब पांच गुना से अधिक झोलाछाप गांव-गांव और गली-मोहल्लों में दुकानें खोले बैठे हैं। यह मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भंडारी ने बताया कि झोलाछाप के यहां उपचार कराने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। मंगलवार को नगर के काली नदी रोड स्थित सीपी हास्पिटल और नेशनल हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। सीपी हास्पिटल का ओटी व आईसीयू और नेशनल हास्पिटल का ओटी, वार्ड व मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है। साथ ही नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने को कहा है। इसके अलावा औरंगाबाद नगर में झोलाछाप के क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के डर से अधिकांश झोलाछाप शटर गिराकर भाग खड़े हुए। इस दौरान एक हास्पिटल और दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed