फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Action against SI

पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने पर एसआई लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Action against SI
पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने पर एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन

ककोड़। रास्ते के विवाद में मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष को धमकाने पर एसएसपी ने जांच अधिकारी एसआई देशराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी पवन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही वीरेंद्र पक्ष के लोग रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर वीरेंद्र ने अपने परिवार के अजीत, रामू, दीपक, जगदीश, विवेक, कविंद्र, कृष्ण, सुचेता, रजनी, ममता, मुकेश, मनोज के साथ घर में घुसकर लाठी, डंडे से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उक्त लोगों ने उनके ऊपर पथराव भी किया। मारपीट, पथराव में उनके परिवार के विमलेश, सुनीता, चंद्रवती व उदयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सुचेता पत्नी वीरेंद्र ने पवन पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनाें पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पवन ने बताया कि मामले की जांच कर रहे थाने के दरोगा देशराज सिंह आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए उल्टे उन्हें धमका रहे थे और उन पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए जांच कर रहे दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसआई को लाइन हाजिर किए जाने के उन्हें सेट पर आदेश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed