फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action against quacks

13 झोलाछापों की दुकानें सील, 56 को नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
action against quacks
13 झोलाछापों की दुकानें सील, 56 को नोटिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए सीएमओ द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए चार टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को चारों टीमों ने क्षेत्र में जाकर 13 झोलाछाप की दुकानों को सील किया तो 56 को नोटिस दिए हैं। इनके द्वारा पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न दिखाए जाने पर संबंधित को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने भी चार सरकारी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया।
सीएमओ के निर्देश पर शनिवार को स्याना में नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, सिकंदराबाद में एसीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, अनूपशहर में चिकित्साधिकारी डॉ. रमित और बुलंदशहर देहात क्षेत्र में एसीएमओ डॉ. बसंत राम की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। विभागीय अफसरों द्वारा की गई इस कार्रवाई से अधिकांश झोलाछाप अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सील और नोटिस का आंकड़ा
स्थान का नाम सील की संख्या नोटिस
स्याना पांच 19
अनूपशहर आठ 11
बुलंदशहर देहात शून्य 17
सिकंदराबाद शून्य नौ
कुल 13 56
सीएमओ के निरीक्षण में छह मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
सीएमओ द्वारा पिछले कई दिनों से सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। शनिवार को जहांगीराबाद, कर्णवास और सुनैना क्षेत्र के सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जहांगीराबाद नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड आया प्रीती चौधरी, एएनएम संतोष व एलटी वेदांत यादव और जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीपीएम गीता रानी, वार्ड आया सुशीला देवी, व एक कर्मी विनोद कुमार अनुपस्थित रहे। जबकि कर्णवास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सुनैना उपकेंद्र पर चार कर्मी केंद्र पर अनुपस्थित मिले। जानकारी करने पर संबंधित ने कार्य से जाना बताया। जहांगीराबाद क्षेत्र में बिना बताए अनुपस्थित मिले छह कर्मियों को सीएमओ ने वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन टीम द्वारा 13 झोलाछाप के क्लीनिक सील और 56 को नोटिस जारी किए गए है। झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा। साथ ही सरकारी चिकित्सालयों के निरीक्षण में छह कर्मी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed