{"_id":"662948318b5e970bc10edc74","slug":"action-against-gulawathi-kotwal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-114937-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अपराध नियंत्रण में फेल गुलावठी कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अपराध नियंत्रण में फेल गुलावठी कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
बुलंदशहर। गुलावठी कोतवाली प्रभारी समर बहादुर सिंह का बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनके स्थान पर स्याना कोतवाली में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर को गुलावठी का चार्ज सौंपा गया है।
जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार अधिनस्थों को चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते कुछ दिनों में गुलावठी थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे थे। डबल मर्डर से लेकर हाइवे पर जाम जैसे मामले सामने आए। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इंस्पेक्टर गुलावठी समर बहादुर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर एसएसपी ने बुधवार को उन्हें लाइन भेज दिया है। साथ ही, स्याना के अतिरिक्त इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को गुलावठी का चार्ज सौंपा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश पर ही समर बहादुर को हटाया है। नए कोतवाली प्रभारी ने चार्ज ले लिया है।