फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action against criminals

24 घंटे में आठ अपराधियों की 1.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
action against criminals
24 घंटे में आठ अपराधियों की 1.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद पुलिस ने बीते 24 घंटे में आठ अपराधियों की करीब 1.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। पुलिस प्रशासन ने की ओर से जारी की गई शराब तस्करों, गौतस्करों, भू माफिया और अन्य अपराधियों की सूची में से अब तक 13 अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
सीओ सिकंदराबाद सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को ग्राम आसिफाबाद चंद्रपुरा निवासी टॉप टेन माफिया फुरकान की 52.39 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की है। फुरकान पर गौकशी के 3 मामले दर्ज हैं। गुलावठी के मोहल्ला पीर खां निवासी गौतस्कर चांद की करीब 12.66 लाख, बिलाल की 34.41 लाख, मकसूद की 9.18 लाख, वकील उर्फ काला की 17.65 लाख और शहजाद की 2.62 लाख रुपये की कीमत की अचल संपत्ति जब्त की गई है। चांद पर गौवध अधिनियम के 19, बिलाल पर 15, मकसूद पर 9, वकील उर्फ काला पर 7 और शहजाद पर 12 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी एक गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते थे। कुर्क की गई संपत्ति में छह मकान और 1.14 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल है।
विज्ञापन

मुकेश हजरतपुरिया की कृषि भूमि कुर्क
अहमदगढ़ में कुख्यात मुकेश निवासी गांव हजरतपुर की 1.2645 हेक्टेयर कृषि भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगाकर जब्त किया गया। जिसकी कीमत लगभग 46.78 लाख रुपये आंकी गई है। मुकेश हजरतपुरिया पर 36 मुकदमे विभिन्न जनपद एवं थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पुलिस ने बदमाश की बुलेट की जब्त
नगर कोतवाल ने बताया कि टॉप-10 बदमाश चांद निवासी मोहल्ला लोधो वाली गली, नरसलघाट के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसकी एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। जब्त ुलेट मोटरसाइकिल की कीमत करीब 1.95 लाख रुपये है। आरोपी चांद पर नगर कोतवाली, जहांगीराबाद आदि थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर अधिनियम आदि के 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बीते 24 घंटे में कुल 8 अपराधियों की 1.77 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है, इनमें छह अपराधी गौतस्कर हैं। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed