फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   action against 20 officers

आधार बनाने में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
action against 20 officers
आधार बनाने में लापरवाही पर 20 अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीडीओ की समीक्षा बैठक में जिले की बीआरसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों के आधार कार्ड न बनाने का खुलासा हुआ। इस पर सीडीओ ने दस एबीएसए और 10 सीडीपीओ के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। आरोप यह भी है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधार बनाने वाली आठ मशीनें काफी समय से बंद हैं। जिले में 93 फीसदी आधार कार्ड का कार्य पूरा है और बच्चों के आधार में विभाग फिसड्डी है।

शासन ने आधार कार्ड सभी सरकारी योजनाओं में लागू कर दिया है। स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों के आधार कार्ड बीआरसी और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए जा रहे हैं। शासन से विभागों को मशीनें भी दी गई हैं, लेकिन आधार कार्ड बनाने के कार्य की जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं और बच्चों के आधार नहीं बन रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग और बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चों के बनाए जा रहे आधार कार्ड की समीक्षा की गई। इस दौरान आधार न बनाने की लापरवाही सामने आई। इसे गंभीरता से लिया गया, क्योंकि आधार न होने से बड़ी संख्या में बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। यह जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी और बाल एवं पुष्टाहार विभाग के ब्लॉक स्तर पर तैनात ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई थी। इसमें लापरवाही सामने आने पर 10 एबीएसए और 10 सीडीपीओ का तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed