{"_id":"62910013e74d4d271410aa56","slug":"accident-sikandrabad-news-gbd2391009132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
ककोड़। थाना क्षेत्र के ग्राम झाझर में बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। मृतकों के परिजनों में मातम छाया हुआ है।
ग्राम झाझर निवासी कासिम 25 वर्ष पुत्र ऐमदुल्ला, थाना जहांगीरपुर ग्राम सनेटा निवासी आमिर 22 वर्ष एक बाइक पर सवार थे। वही थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव कपना निवासी गुल्लन और सागर पुत्र राजू दूसरी बाइक पर सवार थे। दोनों बाइक सवारों की बृहस्पतिवार की शाम करीब 7.30 बजे सिकंदराबाद जेवर मार्ग पर ग्राम झाझर में झील के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सागर, कासिम, एक अन्य की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सागर, कासिम को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
सागर की दस दिन पहले, कासिम की दस माह पहले हुई थी शादी
ककोड़। अभी सागर की दुल्हन के हाथों पर रची मेहंदी का रंग फीका भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार की रात हुए हादसे ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी। ऐसा ही कुछ हाल मृतक कासिम की पत्नी का है। कासिम की भी दस माह पहले शादी हुई थी। बताया गया कि सागर तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटाता था। 16 मई को खुर्जा जंक्शन से सागर की शादी हुई थी। वही कासिम भी चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और वह मजदूरी करता था। बताया गया कि कासिम की भी दस माह पहले शादी हुई थी। मृतक सागर, कासिम की पत्नियों पर टूटे अचानक गम के पहाड़ से वह अपनी सुधबुध खो बैठी हैं। कभी वह रोती हैं तो कभी टकटकी लगाए परिवार के लोगों को देखती रहती हैं। दोनों ही बदहवास हालत में हैं।