एक बाइक पर तीन सवार, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट में आंखें चुधिंयाने के कारण एक बाइक सवार तीन युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
जबकि एक युवक को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। हादसा नरसेना गांव के पास मंगलवार देर शाम हई। युवकों के घर में बुधवार को बारात आने वाली है।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घर में दो युवकों की मौत से कोहराम मचा है।
बता दें कि नरसैना क्षेत्र के गांव कपसाई में बुधवार को लखिया सिंह की पुत्री की बारात खानपुर के मनिया टीकरी से आनी थी। शादी में शरीक होने के लिए लखिया सिंह का भतीजा पिंटू (19) पुत्र चंद्रपाल मंगलवार शाम नोएडा से गांव आ रहा था।
उसे लेने के लिए पिंटू के ताऊ का लड़का प्रवीण (21) पुत्र राजेंद्र सिंह गांव के ही धर्मेंद्र के साथ बाइक से पिंटू को अमरगढ़ से लेकर लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी बाइक जैसे ही नरसेना के निकट पहुंची सामने से आ रहे वाहन की लाइट में चालक की आंखें चौधिंया गई और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस से दोनेां को सीएचसी पहुंचाया, जहां पिंटू और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया।