फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

स्नान के दौरान दो भाई डूबे, एक को बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
accident
स्नान के दौरान दो भाई डूबे, एक को बचाया
विज्ञापन

अनूपशहर। नगर के मोहल्ला मदार गेट के कुंजघाट पर मोहल्ला निवासी दो चचेरे भाई बुधवार सुबह स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों ने बच्चों को डूबता हुआ देख नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दूसरे का उपचार नगर के एक अस्पताल में चल रहा है।
नगर के मोहल्ला मदारगेट निवासी कपिल जोशी का इकलौता बेटा लकी (14) और कपिल के बड़े भाई पिंटू का पुत्र यश (12) बुधवार सुबह घर से कुंजघाट पर गंगा में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों बालक गहरे जल में जाने से डूब गए। शोर शराबा होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने यश को बाहर निकाल लिया। लेकिन, उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कुछ देर बाद गोताखोरों ने दूसरे बालक लकी को भी नदी से गंभीर हालत में बाहर निकाला। साथ ही उसे लेकर परिजन व अन्य अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम वीके गुप्ता, सीओ उमेश पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

घर में इकलौता पुत्र था लकी
लकी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मंगलवार को लकी की मां और पिता के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी मां घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। लेकिन, वापस नहीं लौटी। बुधवार सुबह लकी का पिता कपिल अपने बड़े भाई पिंटू व अन्य परिजनों के साथ थाने पर पत्नी की गुमशुदगी लिखवाने के लिए गया था। घर पर दोनों बच्चे अकेले थे। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हैं प्रशिक्षित गोताखोर, न ही समुचित इंतजाम
घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती नहीं है और न ही स्नान घाटों पर रस्से, ट्यूब, बैरिकेडिंग व पब्लिक एड्रेस सिस्टम का समुचित इंतजाम नहीं है। नगर पारिका परिषद के पास डूबे लोगों को तलाशने के लिए कांटे तक का इंतजाम नहीं है। पीएसी की फ्लड प्लाटून भी गंगातट पर मौजूद रहने की बजाय गंगातट से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित बाल निकेतन स्कूल में रहती है। कोई हादसा होने पर ही पीएसी के जवान गंगाघाट पर रेस्क्यू के लिए जाते हैं। दूरी के चलते पीएसी को गंगातट पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करने में तकरीबन एक घंटे का समय लग जाता है।
बुधवार सुबह स्नान के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में जाने से डूबे गए, जिनमें से एक को सकुशल बचाकर बाहर निकाल लिया गया, जिसका उपचार चल रहा है, जबकि दूसरे की मौत हो गई।

- वीके गुप्ता, एसडीएम
तीन दिन पूर्व डूबे रवि का भी मिला शव
बबस्टरगंज रेती में तीन दिन पूर्व एक बच्चे के मुंडन संस्कार के बाद एक ही परिवार के पांच लोग स्नान के दौरान गंगा में बह गए थे। जिनमें से हादसे के बाद गोताखोरों ने नीरज देवी निवासी गांव मिठौली थाना नौझील मथुरा व उनके पुत्र ऋतिक का शव निकाल लिया था। मंगलवार को अलीगढ़ के गांव जलालपुर निवासी महिला कल्पना का शव भी बरामद हो गया था, जबकि, रवि और मुनींद्र की पत्नी शशि की तलाश जारी थी। बुधवार सुबह गोताखोरों ने रवि का शव भी बरामद कर लिया है। जबकि, शशि की तलाश में लगातार गंगा नदी में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed