फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता और दो पुत्रों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
accident
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता और दो पुत्रों की मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित गांव खगुआबास के निकट मंगलवार देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार शाकिर और उसके दो पुत्रों शानिब व उजैब की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों पिता-पुत्र मेरठ में एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर सिकंदराबाद लौट रहे थे।

नगर के मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी मोहम्मद उमर पुत्र छिद्दा ने बताया कि उनका पुत्र शाकिर गुलावठी रोड पर मोहल्ला बागिया में रहता था। वह कबाड़ी का काम करता था। घर में ही उसकी दुकान थी। मंगलवार शाम शाकिर अपने 12 वर्षीय पुत्र शानिब और 10 वर्षीय उजैब के साथ कार से मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर रात को वह कार से सिकंदराबाद लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे गुलावठी रोड पर गांव खगुआबास में सड़क पर खड़े ट्रक में कार टकरा गई। जिसके बाद हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे उनके रिश्तेदारों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बुधवार दोपहर पिता पुत्रों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। थाना पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed