फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Accession' will need the blessing of the elderly

‘राजतिलक’ के लिए बुजुर्गों के आशीर्वाद की रहेगी दरकार

Fri, 13 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 13 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Accession' will need the blessing of the elderly
चुनाव

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में नेताजी को ‘राजतिलक’ के लिए बुजुर्ग मतदाताओं के आशीर्वाद की दरकार होगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 3.36 लाख है।
विधानसभा चुनाव में 24.93 लाख मतदाता 2561 मतदाता बूथों पर वोट डालेंगे। 24.93 लाख में से बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 3.36 लाख है।

जिले में 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाता 1.97 लाख और 70 से 79 आयु वर्ग के वोटर 97220 हैं। मतदाता सूची में 80 प्लस के वोटर 42615 हैं। कुल मिलाकर विधानसभा बुलंदशहर, शिकारपुर, सिकंदराबाद, अनूपशहर, डिबाई, स्याना और खुर्जा में 3 लाख 36 हजार 835 बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन


हर एक विधानसभा सीट पर 40 से 50 हजार के बीच सीनियर सिटीजन अपनी वोट की चोट से सियासी माहौल में उलटफेर कर सकते हैं। चुनाव में नेताजी भलीभांति जानते हैं राजतिलक बुजुर्ग वोटर्स के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। इसलिए नेता बुजुर्ग वोटरों के पास आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचने लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं विधानसभा बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई और स्याना में युवा वोटर्स की संख्या 13.14 लाख है। जबकि कुल मतदाताओं का आंकड़ा 24.93 लाख है।


जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बुजुर्ग मतदाता 3.36 लाख है। युवा वोटर भी 50 फीसदी से अधिक हैं। चुनाव के मद्देनजर आयोग को मतदाताओं का रिकॉर्ड भेज दिया गया है। बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है।  - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed