{"_id":"582616534f1c1b8553b3b64e","slug":"abul-kalam-azad-institutions-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थानों में याद किए गए अबुल कलाम आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थानों में याद किए गए अबुल कलाम आजाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिवस मनाया गया। उपस्थित अतिथियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मुस्लिम इंटर कॉलेज में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का जन्मदिवस श्रद्धा से मनाया गया।
विद्यालय प्रबंधक आफाक उर रहीम खां, प्रधानाचार्य डॉ. सुहैल अहमद रिजवी, विद्यालय शिक्षक समिति के अध्यक्ष व सचिव डॉ. खुर्वेदुर्रहमान खां, प्रधान लिपिक जर्रार अहमद खान लियाकत अली, राहत हकीम एडवोेकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेंट मोमिना ग्रुप ऑफ स्कूल चांदपुर रोड स्थित शाखा में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रधानाचार्या सविता सिंह ने मौलाना के जीवन पर प्रकाश डाला। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में अबुल कलाम के जन्मदिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की वाद-विवाद, कविता और शिक्षा पर आधारित नृत्य आदि का आयोजन हुआ। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कनिका, रुश्दा, मूल मंत्र पाठ में परंजीत व पारू, शब्द में आभा, तानिया सिंह, समीक्षा, शैली चौधरी, फिजा व शिफा, भाषण में पारूल चौधरी और कविता प्रतियोगिता में दीपांशु अव्वल रहा।
नेशनल एजुकेशन डे पर आयोजित कविता प्रतियोगिता में फिजा व कनिका सिंह, भाषण अंग्रेजी में विशाल सिंह व चिराग कौशिक, विचार में मिताली सिंह, भाषण हिंदी में तनू शर्मा व प्राची सिंह, वाद-विवाद में दीपांशु राघव व भूमिका खेतान, कविता में सुमित शर्मा और नृत्य में तनु शर्मा, जानवी ठाकुर, निखिल शर्मा, रितिक गर्ग, आकाश सिंह, चिराग कौशिक व चेतन कौशिक ने बाजी मारी।
प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती पर गोष्ठीः देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर नगर के अग्रसेन पीजी कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यिक गोष्ठी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
गोष्ठी में मौलाना कलाम के शिक्षा व समाज क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने की। संचालन डॉ. विनीत शर्मा ने किया। डॉ. एससी गर्ग, डॉ. आराधना वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील कुमार, नीरज वर्मा, पूजा गर्ग, शिव कुमार शर्मा, धर्म सिंह यादव, राजकुमार शर्मा, विनायक शर्मा का योगदान रहा।