{"_id":"5777f0df4f1c1ba95c79bd66","slug":"a-city-inundated-by-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलमग्न हुआ शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलमग्न हुआ शहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने शहरी क्षेत्र को जलमग्न कर दिया। शहर के चौराहे, सड़कें, ग्राउंड, पार्क, गलियां सब जलमग्न हो गए। बारिश खत्म होने के सात घंटे बाद भी नगर पालिका अफसर पानी नहीं निकाल सके। शहर के नाले चोक थे तो अफसर बेबस नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
नगर के साठा, कालाआम चौराहे, डीएम रोड, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, कचहरी, टीचर्स कॉलोनी, लल्ला बाबू चौराहा, राधा नगर, कृष्णा नगर, हाइडिल कॉलोनी में सुबह तक जलभराव की स्थिति रही। इसके अलावा मलका पार्क, नुमाइश ग्राउंड, आवास विकास पार्क आदि जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शहर के अधिकांश नाले भी निर्माण कार्यों के कारण चोक नजर आए। नगर का कालाआम स्थित नाला, टांडा स्थित नाला, आवास विकास, राधा नगर, साठा में बने नाले सफाई नहीं होने के कारण चोक रहे। इस कारण पानी निकासी में काफी मुश्किल हुई। ईओ एके सिंह ने बताया कि नाला निर्माण कार्यों के कारण पानी की निकासी में दिक्कत हुई। कर्मचारियों को लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
.........
मस्जिद के बाहर गंदगी पर बिफरे नमाजी
बुलंदशहर। रमजान माह में रोजेदारों को बिजली कटौती के साथ गंदगी भी झेलनी पड़ रही है। नालों की सफाई के कारण सिल्ट को बाहर निकालकर रखा जा रहा है। मस्जिद के बाहर कीचड़ होने से गुस्साए नमाजियों ने पालिका के खिलाफ जमकर-विरोध प्रदर्शन किया। नमाजियों का कहना है कि मस्जिद के बाहर कीचड़ होने से उन्हें काफी परेशानी होती है।
कई बार पालिका अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सफाई नहीं कराई जा रही है। विरोध करने वालों में बिलाल खां, नौशाद मोहम्मद, मुस्काक, शाकिर, तयाब, ओमपाल आदि रहे। वहीं ईओ एके सिंह का कहना है कि जल्द ही सफाई करा दी जाएगी।